किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना शुरू की गई है. इस योजना में पंजीक...

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना शुरू की गई है. इस योजना में पंजीकृत किसानों को साल में छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि तीन किस्तों में लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डाली जाती है. इस योजना के तहत अब तक किसानों को 10 किस्तें मिल चुकी हैं |
पीएम किसान (PM Kisan) की 11वीं किस्त अभी आनी वाली है. सरकार ने अब इस योजना में पंजीकृत सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC) कराने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है. जो किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा, उसे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
ई-केवाईसी कराने के 2 तरीके
किसान 2 तरीकों से पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. ई-केवाईसी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है. इसके अलावा किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. ध्यान देने वाली बाद यह है कि अगर किसान स्वयं ओटीपी माध्यम से ई-केवाईसी करते हैं तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, जबकि अगर आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवाता है तो उसे इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे|
इतनी लगेगी फीस
कॉमन सर्विस सेंटर पर पीएम किसान के लाभार्थी किसान की बायोमेट्रिक तरीके से ई-केवाईसी की जाएगी | इसका मतलब है कि किसान की उंगलियों की छाप से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी | इसके साथ ही लाभार्थी किसान के आधार कार्ड और रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत भी कॉमन सर्विस सेंटर पर पड़ेगी | कॉमन सर्विस सेंटर पर ई-केवाईसी के लिए 17 रुपये फीस (PM Kisan E-KYC Fee) लगती है. इनके अलावा सीएससी संचालक भी 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक सर्विस चार्ज लेते हैं. इस तरह सीएससी से ईकेवाईसी कराने पर आपको 37 रुपये तक देने पड़ सकते हैं|
ऑनलाइन फ्री ऐसे करें ईकेवाईसी
Posted By- Rajesh Kumar Patel
No comments
New comments are not allowed.